रेहड़ी हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के तहत दुकानदारों का लोक निर्माण विभाग के खिलाफ गुस्सा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत घाघस में लोक निर्माण विभाग की ओर से रेहड़ी हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के तहत दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। बाकायदा इन लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें राहत प्रदान की जाए।

इन लोगों का कहना है कि करीब चार-पांच दशकों से लोग यहां पर अपनी रेहडिय़ां लगाकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन, विभाग की कार्रवाई के चलते अब इन लोगों की रोजी रोटी पर संकट के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं, जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि इन दुकानदारों को राहत मिल सके।

बता दें कि घागस में करीब 100 दुकानदार रेहडिय़ां लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं, वहीं करीब आठ पंचायतों के लोग यहां दुकानदारी करने आते हैं, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई के चलते अब इन परिवारों की रोजी रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। बहरहाल, विभागीय कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...