रेडियो किसान दिवस पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल15 फरवरीः

आकाशवाणी केन्द्र धर्मशाला द्वारा सोमवार को रेडियो किसान दिवस के अवसर पर एक विशेष रेडियो किसान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमंे मुख्य आकर्षण किसानों और विशेषज्ञ में कृषि से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करना रहा। प्रश्नोत्तरी के लिए किसानों के तीन समूह बनाए गए थे। जिनके नाम मशरूम(खुम्ब) की विभिन्न प्रजातियों के नाम के ऊपर रखे गए थे।

इन तीन समूहों के नाम बटन मशरूम, शटाके मशरूम और ढींगरी मशरूम रखे गए थे। हर समूह में तीन-तीन उन्नत किसानों व उन्नत महिला किसानों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में किसानवाणी के प्रभारी और कार्यक्रम प्रमुख गेरिन्द्र सी. ठाकुर ने किसानों और विशेषज्ञ का स्वागत किया और साथ ही प्रश्नोत्तरी से संबंधित नियमों से अवगत करवाया। विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) डॉ.शशिकांता पठानिया इस प्रश्नोत्तरी के क्विज मास्टर रहीं जो जायका परियोजना के खंड परियोजना प्रबंधक के पद पर चैतडू कांगड़ा में कार्यरत हैं। इस दौरान किसानवाणी के प्रसिद्ध किरदारों रसीलू राम, बड़का चाचू और शन्नो ताई ने इस कार्यक्रम में समां बांधा।

इस प्रश्नोत्तरी का प्रसारण आकाशवाणी धर्मशाला यानि एफएम 103.4 मेगाहेर्ट्ज पर सोमवार को शाम साढ़े छः से सात बजे तक किसानवाणी कार्यक्रम में और शेष भाग शाम सात बजकर बीस मिनट से सात बजकर चालीस मिनट तक किया गया।

आकाशवाणी प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रमुख गेरिन्द्र सी. ठाकुर ने कहा कि आकाशवाणी धर्मशाला ने रेडियो किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें अधिक से अधिक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी जा सके। कार्यक्रम के संयोजन में दीपक कुमार मित्रा, प्रसारण निष्पादक ने विशेष योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...