रास्ते के विवाद में बेलचे से भाई-बहन को किया लहूलुहान

--Advertisement--

रास्ते के विवाद में बेलचे से भाई-बहन को किया लहूलुहान

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह विधानसभा क्षेत्र के शौल गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने भाई-बहन को बेलचे के वार से लहूलुहान कर दिया। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

चुराह विधानसभा क्षेत्र के शौल गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने भाई-बहन को बेलचे के वार से लहूलुहान कर दिया। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंगलवार सुबह जब सुनील कुमार अपनी बहन भावना के साथ गांव के रास्ते से जा रहा था तो वहां सुरेंद्र कुमार, देशराज, भीखा राम और भागदेई ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्हें वहां से वापस लौटने को कहा। साथ ही गाली गलौज भी किया।

जब दोनों रास्ते से आगे बढ़ने लगे तो चारों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में एक आरोपी ने हाथ में बेलचा उठाकर सुनील के सिर पर वार कर दिया। इससे उसके माथे पर गंभीर चोट लगी। इसी तरह एक वार भावना पर भी किया, जिससे वह भी घायल हो गई। इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपियों ने घायलों को वहां से जाने दिया।

इसके बाद दोनों घायलों ने पुलिस थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायलों का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल करवाया। इस घटना के बाद शौल गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...