राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए शिमला में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए एक व्यापक और उच्च स्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

इस ब्रीफिंग में डीआईजी अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर कौशल, अनुशासन और कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान समन्वय और संचार को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया। सभी इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित और सटीक कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही “जीरो एरर अप्रोच” अपनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या असावधानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े पालन के निर्देश भी दिए गए। हर अधिकारी को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया।

इसके अलावा आम जनता और आगंतुकों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे।

उप महानिरीक्षक, दक्षिणी परिक्षेत्र अंजुम आरा ने कहा कि इस उच्च-प्रोफाइल दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता पूरे देश के सामने होगी, इसलिए सभी अधिकारी “लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट” की भावना के साथ काम करें।

वहीं, एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गहराई से अध्ययन करने और हर स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के अंत में सभी पुलिस कर्मियों ने पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रपति के दौरे को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...