राजा वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर नैना देवी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्यों का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर नैना देवी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्यों का आयोजन किया गया.

 

जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, स्थानीय जनता ने केक काटकर, पौधारोपण करके ,स्कूली बच्चों को किताबें, कापियां, पेंसिल, पेन इत्यादि व जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया |और उनके स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।

 

 

इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सलाहकार आदित्य गौतम ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस को पूरे हिमाचल में स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिस में रक्तदान शिविर ,कोरोना वॉरियर्स को मास्क, सैनिटाइजर वितरण ,जरूरतमंद परिवारों को राशन आवंटन अन्य कई राहत कार्य किए जा रहे हैं,।

 

यहां पर भी विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्यों का आयोजन किया गया , इस अवसर पर सभी ने यह कामना करते हुए कि 2022 में फिर से राजा वीरभद्र सिंह जी मुख्यमंत्री बने और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करें जिससे फिर से हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर और आगे बढ़े उनका जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया |

 

इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ,कश्मीर सिंह ठाकुर, प्रदीप सिंह, सोनू, पवन कुमार ,नरेंद्र अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...