पुलिस अधीक्षक कुल्लू को लात मारने की घटना शासन में अराजकता का सन्देश… संदीप सांख्यान

--Advertisement--

Image

 

 

पुलिस अधीक्षक कुल्लू के साथ किए गए व्यवहार की निंदा होनी चाहिए, जांच होनी चाहिए…संदीप सांख्यान

 

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिस तरह से जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू को मुख्यमंत्री सुरक्षा में मौजूद इंचार्ज ने लात मारी है यह सीधे तौर पर प्रदेश में अराजकता वाद का संकेत है।

 

इससे पता चलता है कि यदि मुख्यमंत्री के कार्यलय के लोग जिला पुलिस अधीक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार करते है तो वहां पर आए फोर लेन विस्थापितों के साथ कैसा व्यवहार रहा होगा।

 

इस पूरी घटना की जांच की जानी चाहिए कि एक पुलिस अधीक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे किया गया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दोषी पाए जाने वाले सुरक्षा कर्मियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यलय की दादागिरी और वहां पर व्याप्त अराजकता का संदेश है।

 

आदर सहित

संदीप सांख्यान

महासचिव, जिला कांग्रेस

बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...