राजनैतिक कारणों से 18 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा द्वारा 18 जुलाई 2025 को भोरंज (बस्सी) में प्रस्तावित विशाल रोजगार मेला अपरिहार्य राजनैतिक कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

इस रोजगार मेले का आयोजन होटल सन स्काई, बस्सी (तहसील भोरंज) में किया जाना था, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ भाग लेने जा रही थीं। अब यह मेला अगली तिथि पर पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

राजीव राणा के बोल

राजीव राणा ने इस निर्णय पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हमारा संकल्प पहले जैसा ही मजबूत है। राजनैतिक परिस्थितियोंवश यह आयोजन अभी स्थगित किया गया है, लेकिन जल्द ही नई तिथि घोषित कर रोजगार मेला पूर्व की भांति भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेला स्थगन से जुड़े सभी अभ्यर्थियों, कंपनियों और संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि यह पहल और भी सुदृढ़ रूप में जल्द सामने लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...