राजकीय सम्मान के साथ किया आईटीबीपी जवान विपिन कुमार का अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

ऊना मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए आईटीबीपी के एएसआई विपिन कुमार की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जहां एक तरफ गांव में माहौल बेहद गमगीन रहा, वहीं आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों समेत प्रशासन की तरफ से डीएसपी हैड क्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर दिवंगत विपिन कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गौरतलब है कि वीरवार सुबह करीब 7.30 बजे खेतों में लेबर से गेहूं करवा रहे आईटीबीपी के एएसआई विपिन कुमार की छाती में गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली दाग दी थी। विपिन कुमार आईटीबीपी में छत्तीसगढ़ में तैनात थे तथा 2 दिन पहले ही छुट्टी पर घर पहुंचे थे।

आईटीबीपी की तरफ से अंत्येष्टि में पहुंचे सब इंस्पैक्टर नंदलाल ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जालंधर क्षेत्र कार्यालय में विपिन कुमार की दुखद मौत की सूचना पहुंची थी, जिसके बाद कमांडैंट ने एएसआई विपिन कुमार की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश जारी किए थे। इसी के चलते उन्हें आईटीबीपी के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...