राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर क्रिकेट मैच आयोजित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में वीरवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एनएसएस इकाई, रोवर रेंजर व रेड रिबन क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें रोवर रेंजर द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिसमें महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों ने अपने छायाचित्र लिए।

इस दौरान महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा छात्राओं का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। जिसमें कला संकाय विभाग ने जीत अर्जित की, उन्होंने विज्ञान विभाग को एक दिलचस्प मैच में 3 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उनका मैच वाणिज्य विभाग के साथ आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राकेश पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंकी जा सकती हैं। आज का युग महिला प्रधान योग है जिसमें महिलाएं ऊंची से ऊंची जगह प्राप्त कर रही हैं आज का मैच इस कड़ी में एक मील का पत्थर साबित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...