बागेश्वरी महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शाहपुर क्षेत्र के सुधेड़ में बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया भी मौजूद थी।

कार्यक्रम में खेलो और कविताओं का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने महिलाओं को उपहार ओर पुरस्कार दे कर समानित किया। अपने संबोधन में सुनीता ठाकुर ने कहा कि आज हर ओर महिला सशक्तीकरण की बात जा रही है पर इसके लिए महिलाओं को ही भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर महिला में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ महारानी लक्ष्मीबाई का वास होता है। उनके बिना प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने इस कार्यक्रम के सहयोग के लिए लिए शाहपुर के विधायक केबल सिंह पठानिया का भी धन्यवाद किया ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया, राधिका, निर्मला थापा, वीना, रीना, सपना, सपना देवी, सुनीता शर्मा, रक्षा देवी आदि सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद थी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...