राजकीय महाविद्यालय रिवालसार में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया शिक्षक दिवस 

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिवालसार में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया शिक्षक दिवस।

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के समस्त विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया ।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर, सम्मान, समर्पण और श्रद्धा के भाव कविता और भाषण के माध्यम से प्रकट किए ।

इसके साथ छात्रों ने लोक गीत, फ़िल्मी संगीत के साथ पहाड़ी और पंजाबी नृत्य आदि की ख़ूबसूरत प्रस्तुतियां दी ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपक गौतम जी ने सभी छात्रों को अनन्त शुभाशीष के साथ इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

सभी शिक्षकों और ग़ैर शिक्षकों ने शिक्षार्थी और शिक्षक के इस पावन पर्व को मनाने के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ आभार प्रकट किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, डॉ ब्रज़नंदन कपूर, डॉ यादविंदर शर्मा, प्रो. यश पाल, प्रो. कुलदीप कुमार सहित ग़ैर शिक्षक वर्ग तथा वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थी भी मौजूद रहें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...