इंसानियत शर्मसार : भवारना अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

सिविल अस्पताल भवारना के मीटिंग हाल में बने शौचालय की सीट के वाटर टैंक में एक नवजात बच्ची मृत मिली है। बच्ची के जन्म का अंदाजा एक-दो दिन का लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अस्पताल के मीटिंग हाल में 2-3 दिन से बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों को बदबू का एहसास हुआ तो उन्होंने हाल में ही बने शौचालय की सीट के साथ लगी टंकी (सिस्टन) के ढक्कन को खोलकर देखा तो उसमें मृत नवजात बच्ची को पाया।

इस बारे में बीएमओ को सूचना दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। बीएमओ भवारना नवीन राणा ने कहा कि सिविल अस्पताल भवारना के अतिरिक्त भवन के मीटिंग हाल में बने शौचालय की सीट के अंदर मृत नवजात मिली है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

बता दें कि अस्पताल में पिछले लंबे से प्रसूति नहीं करवाई जाती है। यह कुकृत्य किसने किया है इसका शीघ्र ही पुलिस पता लगाएगी।

थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह के बोल

उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृत नवजात को कब्जे में ले लिया है तथा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...

मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त संदीप कुमार ने दिए अहम निर्देश

मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक...

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...