युवा बचाओ – भविष्य बचाओ रैली 26 जून को

--Advertisement--

कंडाघाट में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक सम्पन।

कंडाघाट – आरपी ठाकुर 

कण्डाघाट उपमंडल मुख्यालय में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष जयंत शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को किस तरह से रोका जाय, पर मंथन कर लोगों की सहभागिता को बढ़ाना है ताकि नशे पर नकेल कसी जा सके।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक निर्णय लिया की 26 जून को युवा बचाओ – भविष्य बचाओ पर रैली का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी खंड कंडाघाट ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव रमेश ठाकुर ने कण्डाघाट के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक के बाद दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में फैंसला लिया गया कि रैली डीएवी स्कूल कंडाघाट से शुरू होगी और बाजार होते हुए मिनी सचिवालय में सम्पन्न होगी, इसमें महिला मण्डल, डीएवी स्कूल के बच्चे सहयोग करेंगे। इस रैली में युवाओं को नशे की बुराई से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में नाश मुक्त अभियान के सर्वेक्षण के लिए कंडाघाट विकास खंड की नौ पंचायतों को चुना गया है, जिसमे नशे के ऊपर सर्वेक्षण किया जाना है।

जिसमे पंचायतों, वाकना, बीशा, सिरीनगर, सैंज, मही, क्वारग, बाशा सहित नगर पंचायत कंडाघाट में भी सर्वे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्वे एक जुलाई से शुरू होकर बीस जूलाई को पूरा कर लिया जाएगा । युवा बचाओ भविष्य बचाओ कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर कंडाघाट में देवेंदर शर्मा इस कार्यक्रम को देखेगें।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीताराम ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सचिव डीसी रावत, वरुण मिन्हास, पूर्व पंचायत प्रधान सीता ठाकुर, सुमन कश्यप, उमा, कुसुम शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...