मैडीकल कॉलेज के 4 प्रशिक्षुओं समेत 5 लोगों को कुत्तों ने काटा, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के साथ लगते सरोल, हरिपुर पंचायत में कुत्ते के आंतक से लोग परेशान हैँ। कुत्ते राहगीरों पर अचानक झपटकर उन्हें घायल कर रहे हैं।

वीरवार देर शाम के बाद यहां मैडीकल कालेज के 4 प्रशिक्षुओं समेत 5 लोगों को काटा, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को दूसरे क्षेत्रों में भगाया, ताकि दूसरा कोई कुत्ते का शिकार न बने। घटना की सूचना से भयभीत ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में बंद कर दिया।

इन कुत्तों को पकडऩे के लिए लोग कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। लोगों ने प्रशासन से जल्द शहर व आसपास के क्षेत्रों से लावारिस कुत्तों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

उधर, सैनेटरी इंस्पैक्टर नगर परिषद निखिल ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। योजनाबद्ध तरीके से आवारा कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को दिक्कत न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...