मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक: सरवीन चौधरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। इनके आयोजन से जहां हमें आपस में मिलने का बेहतर अवसर मिलता  हैं वहीं इससे आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।
सरवीन चौधरी आज रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के केटलू तथा भनाला में छिंज मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

मेला कमेटी केटलू के प्रधान काली दास, ग्राम पंचायत प्रधान विक्रम, भनाला मेला कमेटी के प्रधान गगन ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत जनमेज ठाकुर व कमेटी के सदस्यों ने छिंज मेला में आने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत किया व आभार जताया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने केटलू में छिंज स्टेज के लिए 2.50 लाख रुपए और बाऊंड्री वाल के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला कमेटी केटलू तथा भनाला को 21-21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छिंज मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर महामंत्री अमरीश परमार, सतीश कुमार, पूर्व बी.डी.सी. अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, एस.डी.ओ. विवेक कालिया, एस.डी.ओ. बलबीत, एस.एच.ओ. मेहर दीन के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...