मुर्गा पकाने से मना करने पर दो लोगों ने मिलकर लात-घूंसों से पीटा चिकन कार्नर मालिक- मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

तीसा उपमंडल के नकरोड कस्बे के बीयर साइट पर मुर्गा पकाने से मना करने पर दो लोगों ने मिलकर चिकन कार्नर मालिक की लात घंूसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया भी निपटा ली है।

बीयर साइट पर चिकन कार्नर मालिक डील राम ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि बीते शनिवार शाम टेक चंद व रेज कुमार ने फोन के जरिए मैगी बनाने का आर्डर दिया। मगर कुछ देर बाद दोबारा फोन से मैगी की बजाय मुर्गा पकाने को कहा। डील राम का कहना है कि उसने मुर्गा पकाने से मना कर दिया।

इसी बीच कुछ देर बाद दोनों ने उसकी दुकान पर आ पहुंचे। इन दोनों दुकान में घुसकर गाली-गलौज आरंभ कर दी। जब इन लोगों की इस हरकत का विरोध किया तो लात-घंूसों की बौछार कर दी। इस मारपीट के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने डील राम पंचयात दियोला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बहरहाल, तीसा की बीयर साइट पर मुर्गा पकाने से मना करने पर दो लोगों ने मिलकर चिकन कार्नर मालिक की बुरी तरह पिटाई कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...