फतेहपुर से चोरी वाहन को बिलासपुर से किया बरामद, 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती फतेहपुर से चोरी ऑटो को सदर थाना धर्मशाला की टीम ने बिलासपुर जिला से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ऑटो चोरी करने के आरोप में बिलासपुर जिला से सबंधित 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना धर्मशाला के एस.एच.ओ. राजेश कुमार ने बताया कि लक्की कपूर निवासी फतेहपुर ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने अपने ऑटो को घर के बाहर खड़ा किया था। रात के अंधेरे में चोर उड़ा ले गए।

पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालेने के दौरान चोरी हुए वाहन का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए धरवाड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर से चोरी हुए ऑटो को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार, नागेश्वर महाजन व वीरेंद्र कुमार निवासी जिला बिलासपुर से संबंधित हैं। इतना ही नहीं आरोपियों से पुलिस ने एक सूमो कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...