मुख्यमंत्री ने गग्गल हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया

--Advertisement--

Image

गग्गल/कांगड़ा, राजीव जस्वाल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। श्री नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री श्री राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सांसद किशन कपूर और इन्दु गोस्वामी, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल एवं राकेश जमवाल और विधायकगण मुल्ख राज प्रेमी, विशाल नेहरिया एवं जियालाल तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...