बिलासपुर:हरियाणा के युवकों से चरस की एक बड़ी खेप बरामद की

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर की एस आई यू टीम द्वारा स्वारघाट के समीप हरियाणा के युवकों से चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है।इसी कड़ी में देर रात जब बिलासपुर की एस आई यू टीम के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में आरक्षी राजेश कुमार तथा आरक्षी मनीष कुमार जब स्वारघाट आर टी ओ बैरियर नालियां के पास नाकाबंदी पर थे तो इन्होने एक इनोवा हरियाणा नंबर HR54D-5121 से तलाशी के दौरान 1 किलो 24 ग्राम चरस बरामद की।

कार में सवार तीनों युवकों की पहचान सचिन कुमार (23) पुत्र रामकुमार गांव मलिकपुर डा0 महमूदपुर तहसील साहा जिला अम्बाला हरियाणा मनोज कुमार (25)पुत्र नरेश कुमार गांव व डा0 व तह0 नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा
सौरभ कुमार(19) पुत्र टीटू राम गांव व डा0 व तह0 नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी नयनादेवी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एन डी पी एस एक्ट की धाराओं 20,25,29 में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...