महिला IPL ऑक्शन में ट्राइबल बाला “सुष्मिता नेगी” की एंट्री

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ,12 फरवरी – एसपी क्यूलो माथास

13 फरवरी को मुंबई में पहले महिला आईपीएल के लिए होने वाली बोली में हिमाचल की पांच महिला खिलाड़ियों में राज्य के ट्राइबल किन्नौर जिला के रारंग पंचायत के खदरा गांव से संबंध रखने वाली सुष्मिता नेगी भी शामिल होगी।

सुष्मिता किन्नौर से क्रिकेट के खेल में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई है।

सुष्मिता के पिता हरीश चंद्र और माता चंद्रा कुमारी बेटी की उड़ान से बेहद खुश है।

सुष्मिता की प्रारंभिक शिक्षा और जमा-2 तक की शिक्षा देवी चंडिका राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल कोठी (रिकांगपिओ) से हुई है तथा ग्रैजुएशन धर्मशाला कालेज से की है।

2009 में सुष्मिता ने धर्मशाला में क्रिकेट अकाडमी ज्वाइन की इसके बाद से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुष्मिता ने पिछले वर्ष बेंगलुरु में आयोजित रणजी ट्रॉफी में टीम का बतौर उप कप्तान भी नेतृत्व किया।

वर्तमान में भी रणजी ट्रॉफी में वाइस कैप्टन की भूमिका निभा रही है। इसमें पहले अंडर-19 क्रिकेट टीम में टीम की कैप्टन रह चुकी है।

12 से 21 फरवरी तक हैदराबाद में होने वाले महिला सीनियर इंटर जोनल वूमैन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी सुष्मिता नेगी का चयन हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...