महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए हजम नहीं कर पा रही भाजपा: हरिकृष्ण हिमराल

--Advertisement--

भाजपा नहीं चाहती प्रदेश की महिलाएं बने सशक्त और समृद्ध, आपदा के समय केंद्र आंखें बंद कर सोई रही नहीं की कोई आर्थिक सहायता: हरिकृष्ण हिमराल

शिमला, 01 मई 2024 – नितिश पठानियां

प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे 1500 रुपए महिला सम्मान निधि से भाजपा बौखला गई है। क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस की गारंटियों का लाभ लोगों को मिल रहा है। लेकिन विपक्षी दल भाजपा इन गारंटियों को हजम नहीं कर पा रही है। इसलिए भाजपा के लोग जगह- जगह सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं का अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं।

भाजपा के नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है कि प्रदेश की महिला शक्ति को कांग्रेस सरकार हर माह 1500-1500 रुपए सम्मान निधि के रूप में दे रही है लेकिन यह इसी सोच में डूब रहे हैं कि कांग्रेस यह पैसा कहां से ला रही है। इनके नेता दिन रात इसी सोच में डूबे हैं कि यदि प्रदेश की महिलाओं को 1500-1500 रूपए मिल जाएंगे तो इनके हाथों से महिला शक्ति का वोट बैंक निकल जायेगा। यह बात कांग्रेस पार्टी के वाइस चेयरमैन हरिकृष्ण हिमराल ने भाजपा नेता रणधीर शर्मा के आरोपों के जवाब में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 27 लाख महिला मतदाता हैं जिसमें से करीब 40 हजार से ज्यादा महिलाओं को 1500 रुपए का लाभ मिल चुका है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम जिला लाहुल- स्पिति में 1500 रूपए देने का काम शुरू किया है जिसका लाभ जल्द ही प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी मिलेगा।

फिलहाल आचार संहिता लगने के चलते इस योजना को पंख लगने में बिलंब हो रहा है। प्रदेश सरकार की महिलाओं को 1500 रुपए देने, गाय भैंस का दूध का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने, ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू करने और स्टार्टअप योजना जैसी पांच गारंटियों को पूरा कर लिया गया है।

प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और विकासकार्यों से घबराए भाजपा के प्रवक्ता रणधीर शर्मा  द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों का खंडन करते हुए हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि भाजपा को प्रदेश सरकार की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम आने दिखाई नहीं दे रहे हैं।

इसलिए मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप सरकार पर लगा रही है। भाजपा को विधानसभा के 6 सीटों के उपचुनाव और लोकसभा के चार सीटों  पर हो रहे चुनाव में हार साफ दिखाई दे रही है। इसलिए हताश होकर ऐसे बयान दे रही है।

हिमराल ने कहा कि प्रदेश के 1 लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल रहा है। जबकि प्रदेश के लाखों किसानों को बढ़े हुए दूध के दामों का लाभ मिल रहा है। ऐसे में पांच साल कर्ज में डुबोने वाली भाजपा को सीएम सुक्खू की उपलब्धियों और योजनाएं नहीं दिखाई दे रही हैं।

हिमराल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के दौरान भी भाजपा ने महज सियासत की। जबकि प्रदेश सरकार के मुखिया से लेकर अन्य मंत्री आपदा के समय लोगों के बीच जाकर  प्रभावितों की मदद करती रहे। हैरानी की बात तो यह है कि विधानसभा के दौरान राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले प्रस्ताव पर भी सदन से नदारद रही।

भाजपा के तीन लोकसभा सांसद होने के बावजूद भी केंद्र सरकार से एक रुपए की आर्थिक मदद दिलाने में नाकाम साबित हुए। प्रदेश कांग्रेस पार्टी पूछती है कि आज किस मूंह से भाजपा के लोग प्रदेशवासियों से वोट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश की जनता के सुख: दुख में भाजपा कभी भी खड़ी नहीं होती। हिमराल ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी के चलते लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनाव में इसका खामियाजा भुक्तना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...