महाविद्यालय शाहपुर में मनाई गीता जयंती

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

गीता जयंती महोत्सव राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित किया गया । यह महोत्सव प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गीता जी ईश्वर श्री कृष्ण के मुख से नि:सृत हुई थी।

सभागार में आयोजित महोत्सव के दौरान, महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने भगवद गीता के महत्व और इसके संदेशों पर चर्चा की। उन्होंने गीता के श्लोकों का पाठ किया और उनके अर्थों पर विचार-विमर्श किया।

प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य को निष्काम कर्म करना चाहिए। फल प्राप्ति के लिए अग्रसर नहीं क्योंकि फल ईश्वर ने आपकी भावना के अनुसार देना है। आपको कभी भी किसी का निरादर नहीं करना क्योंकि प्रत्येक मनुष्य में ईश्वर है।

डॉ सतीश ठाकुर ने भी महाभारत, रामायण जैसी पवित्र ग्रंथो के कई दृष्टांत देकर छात्रों को ज्ञान दिया। संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने भी आत्मा, कर्म और गीता का वर्तमान युग में मनुष्य जीवन में योगदान विषय पर अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र कुमार, डॉ शिवानी ठाकुर, प्रो हरीश कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...