मनेई की आर्या डोगरा ने जेई मेन 99.42% अंक लेकर चमकाया नाम

--Advertisement--

भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में शिक्षा ग्रहण करेगी मनेई की आर्या, बेटी की कामयाबी पर विस उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां ने दी बधाई।

मनेई/शाहपुर – व्यूरो चीफ              

मनेई की रहने बाली आर्या डोगरा सपुत्री डॉक्टर राजीव डोगरा की सपुत्री ने जेईई मेन परीक्षा में 99.42 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिला है। जो कि क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

आपको बता दें कि आर्या डोगरा के पिता हिमाचल सरकार में एडीएल आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के पद पर कार्यरत हैं। माता पूजा डोगरा आहार विशेषज्ञ और गृहिणी हैं। दादा सतदेव डोगरा जो मुख्य शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए है। वहीं आर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां के बोल

वहीं इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने बिटिया आर्या डोगरा,माता पिता,समस्त परिवार एवं समस्त चंगर क्षेत्र बासियो को बधाई दी। उंन्होने कहा कि आर्या डोगरा की मेहनत और लग्न ओर माता पिता की मेहनत से जेइई मेन परीक्षा में 99.4 अंक हासिल करने पर ओर भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिलने पर पंचायत मनेई ही नही बल्कि चंगर क्षेत्र के बासियो के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है।

इस खुशी के अबसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने आर्य डोगरा एवं समस्त परिवार और चंगर क्षेत्र बासियो को बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है ये हमारे विधानसभा क्षेत्र शाहपुर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...