मनाली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत…एक घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में दो की मौत व एक घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा वाहंग के समीप कुलंग में हुआ। सड़क पर पाला (ब्लैक आइस) जमी होने के कारण यह वाहन स्किड हो गया और ब्यास नदी के किनारे जाकर गिरा।

वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर मौत हुई, जबकि एक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा भी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं मृतकों में एक व्यक्ति कुल्लू के बवेली का रहने वाला है व दूसरे की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति मनाली में चश्मे बेचने का काम करता था जो दूसरे राज्य का रहने वाला है।

उधर, पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...