गगरेट में ठगों का नया खेल, सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ाई और अब नकली नोटों का गिरोह खुलेआम छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है।

ताजा मामला दियोली और नंगल जरियालां गांव से सामने आया है, जहां ठगों ने मेहनत-मजदूरी से रोजी कमाने वाले सब्जी विक्रेताओं को नकली 500 रुपये के नोट थमाकर चूना लगा दिया।

इससे दियोली और नंगल जरियालां गांवों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दियोली गांव में सब्जी विक्रेता अनिल कुमार को ग्राहक बनकर आए ठग ने 500 रुपये का नोट देकर सब्जी खरीदी और आराम से चलता बना।

दुकानदार को ठगी का पता तब चला जब वह सब्जी सप्लायर को भुगतान करने पहुंचा। सप्लायर ने नोट देखते ही उसे नकली घोषित कर दिया। यह सुनते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामला यहीं नहीं रुका। दियोली से करीब एक किलोमीटर दूर नंगल जरियालां में सब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के साथ भी बिल्कुल यही खेल खेला गया।

जब उन्होंने सप्लाई का भुगतान किया तो उसमें भी 500 रुपये का नकली नोट निकल आया। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब दोनों नोटों का सीरियल नंबर एक ही पाया गया।

इससे साफ संकेत मिलते हैं कि क्षेत्र में नकली नोट खपाने वाला संगठित गिरोह सक्रिय है जो जानबूझकर छोटे और भोले दुकानदारों को निशाना बना रहा। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ठगों के हौसले और बुलंद होंगे और आम जनता की मेहनत की कमाई यूं ही लुटती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के बोल 

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...