ऑफिस में घुसकर कूरियर कंपनी के कर्मचारी से मारपीट, हंगामा, महिला ने उक्त कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप, क्रॉस FIR दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कूरियर कंपनी में काम करने वाले कांगड़ा जिला के एक व्यक्ति ने बिलासपुर की महिला पर ऑफिस में आकर उसके साथ मारपीट करने और रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

उधर, महिला ने उक्त व्यक्ति पर उसके घर के बाहर शोर-शराबा करने तथा जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए धमकियां देने का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों की ओर से सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। कांगड़ा के कोठी पपरोला गांव के व्यक्ति के अनुसार वह वर्ष 2007 से एक कूरियर कंपनी में कार्यरत है।

पिछले सात-आठ वर्षों से उसकी बिलासपुर शहर की एक महिला के साथ बातचीत रही है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। गत सोमवार को महिला उसके ऑफिस में आई। गालीगलौज करते हुए उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वहीं, महिला के अनुसार सोमवार रात वह अपनी बेटी के साथ घर में थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति उसके घर के बाहर आकर शोर-शराबा करनेे लगा। दरवाजा खोलने पर उसने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जबरन संबंध बनाने का दबाव डालते हुए उसने धमकियां भी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...