द्रोणाचार्य कॉलेज ने मनाया वार्षिक खेल दिवस, एएसपी बीर बहादुर ने युवाओं को दिया नशा छोड़ खेल अपनाने का संदेश

--Advertisement--

द्रोणाचार्य कॉलेज ने मनाया वार्षिक खेल दिवस, एएसपी बीर बहादुर ने युवाओं को दिया नशा छोड़ खेल अपनाने का संदेश।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट व एससीए ने बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी बीर बहादुर कांगड़ा रहे।

कार्यक्रम की शरुआत दीप प्रज्जवलन से की गई। इसमें दौड़, हाई जम्प, शार्ट पुट, महिला क्रिकेट प्रमुख रहे।

मुख्यातिथि एएसपी कांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। स्वस्थ युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में तमन्ना ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा तेनजिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अभिनव (BCA-1) प्रथम, आरनव (BCA-2) द्वितीय तथा विकास तृतीय स्थान पर रहे।
  • 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में विकास ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और शिवांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अमिशा ने प्रथम तथा तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • 400 मीटर में बालक में विकास प्रथम जबकि अमन और अविरल द्वितीय कर तृतीय स्थान पर रहे।
  • शॉट पुट में बॉयज में कनिष्क प्रथम नितिन द्वितीय जबकि अविराल तृतीय स्थान पर रहा।
  • लड़कियों में प्रीति प्रथम और अदिति द्वितीय और गुंजन तृतीय सरहं पर रहे।
  • हाई जम लड़कों में नितिन प्रथम लड़कियों में प्रथम अमीषा रही।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवन्धक निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानियां, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...