अवैध खैर कटान मामले में फोरैस्ट गार्ड और बीओ सस्पैंड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अवैध खैर कटान के मामले में आखिरकार वन विभाग ने फोरैस्ट गार्ड और ब्लाक ऑफिसर (बीओ) पर कार्रवाई की गाज गिराई है।

जिला के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव झम्बर में खैर कटान के चर्चित मामले में डीएफओ ने बीओ और फोरैस्ट गार्ड दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसी के साथ जांच भी बिठाई गई है।

गांव में बड़े स्तर पर सरकारी और निजी भूमि में अवैध खैर कटान के मामले उजागर किए गए थे। हालांकि वन विभाग की टीमों ने डीएफओ सुशील राणा की अगुवाई में जब वन क्षेत्र की जांच की तो यहां के वन क्षेत्र से 36 पेड़ काटे मिले थे।

हालांकि 27 खैर पेड़ों की रिपोर्ट गार्ड और बीओ ने कर दी थी, जबकि 9 और पेड़ों के कटान के मामले को रिपोर्ट नहीं किया था। जांच में 9 और पेड़ जब सामने आए तब डीएफओ ने इस पर कार्रवाई की है।

अब वन विभाग पूरे क्षेत्र की निशानदेही करवाएगा और पता करेगा कि काटे गए खैर के पेड़ निजी भूमि पर हैं या सरकारी पर। हालांकि इसमें निजी भूमि भी बताई जा रही है।

मामला उजागर होने के बाद वन विभाग काफी चर्चा में आया था और इसके बाद डीएफओ ने कई टीमें गठित कर पूरे क्षेत्र की सघन जांच का अभियान शुरू किया था। खुद डीएफओ मौके पर पहुंचे थे और अब जाकर 2 कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

खैर कटान करते 3 लोग पकड़े

उधर, ऊना के तहत बहडाला में खैरों का कटान करते हुए 3 लोगों को मौके पर पकड़ा है। डी.एफ.ओ. सुशील राणा ने बताया कि फोरैस्ट गार्ड आरती की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी तो 3 आरोपी खैर के पेड़ काट रहे थे। तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस से एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...