मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ लापरवाही और मामले को छिपाने का केस दर्ज किया है।

मृतक की पहचान मुंडियां कलां के जशन सिटी निवासी 36 वर्षीय मंदीप शर्मा के रूप में हुई है। मंदीप शर्मा बीते 28 मार्च को अपने दो दोस्तों, रोहित वर्मा और अजय शर्मा के साथ गाड़ी के लेन-देन और बकाया पैसों की वसूली के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के मनाली गए थे।

शनिवार तक मंदीप अपने परिवार के संपर्क में थे, लेकिन रविवार शाम से उनका फोन मिलना बंद हो गया। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने दोस्तों को फोन किया, तो उन्होंने सही जानकारी नहीं दी और वीडियो कॉल पर मंदीप को सोता हुआ दिखाकर गुमराह किया, जबकि उस समय मंदीप की हालत बेहद गंभीर थी।

जानकारी के अनुसार, मनाली में कार की टक्कर को लेकर कुछ अज्ञात लोगों के साथ इन दोस्तों का विवाद हुआ था। इस झगड़े में मंदीप को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घायल होने के बावजूद रोहित और अजय ने मंदीप को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया।

जब उसकी स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई, तो उसे मंडी के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहाँ से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मंदीप को मृत घोषित कर दिया।

मंदीप के भाई अमरदीप शर्मा की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने रोहित वर्मा और अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

परिवार का मानना है कि अगर दोस्त समय पर इलाज दिला देते, तो मंदीप की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...