मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण,उपायुक्त डीसी राणा ने लिया प्रबंधों का जायजा

--Advertisement--

Image

चंबा,1नवंबर- भूषण गुरूंग

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने मंडी संसदीय उपचुनाव के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर आज बहुतकनीकी संस्थान सरोल में सभी तैयारियों का जायजा लिया ।

डीसी राणा ने बताया कि मतगणना कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा । इसके तहत 156 पोलिंग स्टेशन की मतगणना के लिए 6 टेबल के द्वारा 26 राउंड के माध्यम से मतगणना पूर्ण की जाएगी ।

मतगणना से संबंधित कार्यों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार संपूर्ण किया गया है ।

उन्होंने यह भी बताया कि आज बहुतकनीकी संस्थान सरोल में मतगणना अधिकारियों को अंतिम पूर्वाभ्यास भी करवाया गया है ।

मतगणना केंद्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...