मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, मौत

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में घूमने आए चंडीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है जब युवक पुलगा से मणिकर्ण की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते में गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे एंबुलेंस से उपचार को जरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

बता दें कि युवक के साथ एक युवती भी थी। युवक का नाम मुकुल निवासी चंडीगढ़ बताया जा रहा  है। अभी उसके पूरे पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कुल्लू अस्पताल भेजा गया है।

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन के बोल

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और परिवार के लोगों के आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...