मछुआरों के हितार्थ नील आवास योजना को शुरू करने की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से उठाई मांग।

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पण्डित

दी फिशरीज एसोशिएशन पौंग डैम रिजरवियर की बैठक जवाली में संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह व महासचिव केवल सिंह कुटलैहडिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें मछुआरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के साथ ही मत्स्य आखेट से प्रतिबन्ध हटाए जाने पर सरकार व मत्स्य विभाग का आभार जताया। जसवंत सिंह व महासचिव केवल सिंह कुटलैहडिया ने मछुआरों को लाइफ जैकेट देने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पौंग झील के हजारों योजन गहरे पानी में मछुआरे बिना लाइफ जैकेट जालों को देखने के लिए जाते हैं और कई बार पौंग झील के गहरे पानी में गिर कर मौत का ग्रास बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि लाइफ जैकेट से अब मछुआरों के डूबकर मरने की चिंता नहीं होगी तथा इससे मछुआरे सुरक्षित भी रहेंगे। उन्होंने मछुआरों के हितार्थ चलाई गई नील आवास योजना को बन्द करने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना को दोबारा से शुरू किया जाए ताकि मछुआरों के मकान बन सकें।

उन्होंने कहा कि अधिकतर मछुआरों के मकान आज भी कच्चे ही हैं। मछुआरे मछली पकड़कर बड़ी ही मुश्किल से परिवार का पालन-पोषण ही कर पाते हैं जबकि पक्का मकान बना पाना उनके लिए मात्र एक सपना ही रह जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना से कई मछुआरों के मकान बन भी गए हैं जबकि कइयों के बनने वाले हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मत्स्य विभाग से मांग उठाई है कि मछुआरों के हित को देखते हुए नील आवास योजना को दोबारा शुरू करवाया जाए ताकि गरीब मछुआरों के पक्के मकान बन सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...