मगरू बीट में 4 हैक्टेयर जंगल जलकर राख

--Advertisement--

Image

काँगड़ा,राजीव जस्वाल

गर्मी की दस्तक के साथ ही जंगलों में लगी आग के कारण तहसील रक्कड़ के अंतर्गत जगह-जगह जंगल दहकने लगे हैं तथा नतीजतन वन सम्पदा के खाक होने के अतिरिक्त पशु-पक्षी भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं तथा ज्यादातर आग की भेंट चढ़ गए हैं।

इस भीषण आग से जहां पीरसलूही वन खंड के अंतर्गत करीब 4 हैक्टेयर वन क्षेत्र आग लगने से तवाह हो गया। वहीं अमूल्य वन सम्पदा व जीव-जंतु भी खाक होकर आग की भेंट चढ़ गए। इस बेतहाशा फैली आग को काबू करने में विभाग के नुमाइंदों सहित ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उधर, वन खंड अधिकारी पीरसलूही सुरेश कुमार ने बताया कि मगरू बीट के अंतर्गत करीब 4 हैक्टेयर जंगल में आग लगने से वन संपदा जलकर राख हो गई है, जिससे विगत वर्ष इस क्षेत्र में किया गया पौधारोपण भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगलों की महत्ता को समझते हुए वन संरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें तथा जागरूकता के जरिये वनों को आग से होने वाले नुक्सान को कम करने में सहयोग दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...