मंडी: सीएम ने बुजुर्ग को रोका पैर छूने से, खुद झुककर लिया आशीर्वाद

--Advertisement--

Image

मंडी, 28 जून – डॉली चौहान

सीएम जयराम ठाकुर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संस्कृति सदन जा रहे थे। युवा कार्यकर्ता सीएम जयराम ठाकुर के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कुछ लोग उनका स्वागत कर रहे थे।

संस्कृति सदन की तरफ बढ़ते सीएम जयराम ठाकुर के कदम उस वक्त मुड़ गए जब उनकी नजर किनारे पर खड़े एक बुजुर्ग पर पड़ी। सीएम भीड़ को छोड़कर उस बुजुर्ग के पास गए और उसकी बात को सुना।

बुजुर्ग ने अपने बैग से एक निवेदन पत्र निकाला और सीएम के हाथ में थमाते ही उनके पांव छूने लग गया। ऐसा होता देख सीएम ने एकदम से बुजुर्ग के हाथों को पकड़ लिया और खुद झुककर बुजुर्ग का आशीवार्द लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की ओर चले गए।

बुजुर्ग ने बताया कि उनका नाम बाला राम है और वह रिवालसर के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 80 वर्ष है और अस्वस्थ भी रहते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कटोला में कार्यरत उनके बेटे का तबादला रिवालसर किया जाए। ताकि वह नौकरी करने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी कर सके। मुख्यमंत्री ने भी बुजुर्ग को अपनी तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...