मंडी में निर्मित चंबा रुमाल को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर की आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रपति को भेंट किया गया। इसमें उनकी ओर से तैयार चंबा रुमाल भी शामिल रहा।

मंडी – अजय सूर्या

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान उत्सव में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में तैयार चंबा रुमाल को राष्ट्रपति से सम्मान मिला है। आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने इस रुमाल को बनाया है। स्वयं राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रुमाल पर की गई नक्काशी की सराहना की है।

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय इस समारोह में देशभर की करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अनूठी हस्तकलाओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मंडी जिले के कुल 21 स्वयं सहायता समूहों में शामिल जोगिंद्रनगर की आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने भी अपने घरेलू उत्पादों के साथ शिरकत की।

बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रपति को भेंट किया गया। इसमें उनकी ओर से तैयार चंबा रुमाल भी शामिल रहा। चंबा रुमाल 550 रुपये तक बिक रहा है।

राजकुमारी मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र चलाकर दो साल से 20 महिलाओं को अनूठी हस्तकला का प्रशिक्षण दिलाया। इसके लिए उन्हें सरकार से साढ़े 22 हजार की प्रोत्साहन राशि भी मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...