भ्रष्टाचार को शह दे रहे विधायक जरयाल : पठानिया

--Advertisement--

Image

भटियात, भूषण गुरुंग

भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने विधायक विक्रम सिंह जरयाल पर भटियात विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग में 53 करोड़ रुपये के आफलाइन टेंडर कर उनका ही विकास किया है। विधायक आए दिन विकास का राग अलापते रहते हैं, लेकिन वह यह बताएं कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्या काम हुआ है। वह अकसर स्वयं को सड़क का विधायक बताते हैं। ऐसे में विधायक बताएं कि उनकी विधायक प्राथमिकता में कितनी सड़कें बनकर तैयार हुई हैं।

भटियात विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़कें बनी हैं, वे कांग्रेस सरकार या पूर्व विधायक की ओर से विधायक प्राथमिकता में डाली गई थी। यदि विधायक यह सिद्ध कर दें कि सारा विकास उन्हीं के द्वारा करवाया गया है तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

विधायक कोविड-19 के दौरान जो भी सामग्री लोगों वितरित कर रहे हैं, वह या तो प्रदेश या केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही है। विधायक को आड़े हाथों लेते हुए पठानिया ने कहा कि सिहुंता कालेज के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये तत्कालीन सरकार ने स्वीकृत करवाए थे।

पठानिया ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अस्पताल व अन्य विभागों में सभी पदों पर अनुभवी व शिक्षित लोग काम कर थे। स्थानीय विधायक ने केवल प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए कर्मचारियों के तबादले किए हैं। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने चुवाड़ी अस्पताल का दौरा करते हुए स्टाफ को सम्मानित भी किया तथा मरीजों को फल वितरित किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंजाब के लुधियाना में भयानक हादसा चम्बा के युवक की गई जान परिवार में मची चीख-पुकार

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से...

धर्मशाला को मुख्यमंत्री की दोहरी सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, आयुष अस्पताल का शिलान्यास

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला...

जालोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर मंथन*

हिमखबर डेस्क जालोड़ी जोत में इको-टूरिज्म गतिविधियों को सुदृढ़ करने...