भारी बारिश से मकान पर मलबा गिरने से दबी कई बकरियां

--Advertisement--

स्वारघाट – सुभाष चंदेल

गत रात से हो रही भारी बारिश से बैहल पंचायत में एक मकान पर मलबा गिरने से कई बकरियां दब गई। गांव खरुनी में गुरदास सिंह के नवनिर्मित मकान के पीछे बारिश से मलबा गिर गया और मलबा दीवार तोड़कर अंदर जा गिरा।

गुरदास सिंह ने बताया कि देर रात हो रही जोरदार बारिश में जब धमाके की आवाज पर उन्होंने उठकर देखा तो मलबा मकान की दीवार को तोड़कर अंदर आ चुका था। इस मलबे में कई बकरियां दब गई जिनमें परिवार ने कुछ बकरियों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन एक बकरी की मलबे में दबकर मौत हो गई।

गुरदास सिंह ने अभी हाल ही में इस मकान को तैयार किया था। इस हादसे से उसे बहुत नुक्सान पहुंचा है। इस हादसे से गुरदास सिंह व उसका परिवार डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गुरदास सिंह ने बताया कि बकरी पालन ही उसका एकमात्र घर की आजीविका चलाने का साधन है।

सूचना मिलते ही हलका पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुक्सान के आकलन करके रिपोर्ट तैयार की। गुरदास सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसे उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट बांटे तो होगी कड़ी कार्रवाई

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में...

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...