भारत एक अमीर देश है जिसमें विश्व में सबसे अधिक गरीब रहते हैं : शांता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रातःकाल अखबार पढ़े बिना कोई गुजारा नहीं। अखबार की कुछ खबरें दिल दहला देती हैं। चिंता का विषय यह है कि ऐसी खबरें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इनमें सबसे अधिक चिन्ताजनक देश में होने वाली आत्महत्याएं हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष भारत में 1 लाख 87 हजार लोगों ने आत्महत्या की। इन में 13,000 छात्र थे। पिछले कुछ वर्षों से आत्महत्याएं प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में एक शिक्षा संस्थान में 2 महीने में 4 छात्रों ने आत्महत्या की।

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्य का विषय यह है कि इन सब समस्याओं के मूल में जो समस्या है, उनकी ओर देश का ध्यान नहीं जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन दिन की तरह बढ़ती जनसंख्या है। उसी के कारण गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है।

युवा पीढ़ी में निराशा और हताशा का अंधेरा छा रहा है। शांता कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबी और बेरोजगारी की समस्या के लिए बहुत बढ़िया योजनाएं बनीं। उनका लोगों को फायदा भी हुआ परन्तु उन योजनाओं की एक सीमा थी।

सरकार ने रोजगार दिया परन्तु उस बीच बढ़ती जनसंख्या के कारण नए बेरोजगार खड़े हो गए। दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन ने भी बढ़ती आबादी को रोका और आज भारत चीन को पीछे छोड़ कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।

जरा ध्यान से सोचिए यदि भारत में बढ़ती आबादी को 100 करोड़ पर रोक लिया होता तो आज 44 करोड़ लोग कम होते और भारत खुशहाल होता और यह भयंकर महंगाई और बेरोजगारी न होती। उन्होंने कहा कि विश्व के 130 देशों में सबसे अधिक अमीर 5 देशों में भारत का नाम है परंतु विश्व में सबसे अधिक गरीब व भूखे लोग भी भारत में रहते हैं।

भारत में विकास के साथ आर्थिक विषमता भी बढ़ती जा रही है। भारत एक अमीर देश है, जिसमें विश्व में सबसे अधिक गरीब रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...