भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

--Advertisement--

Image

न्यू, दिल्ली, शिवम

भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना की ओर से बताया कि मिग-21 बाइसन विमान बुधवार सुबह मध्य भारत के एक एयरबेस से प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना हुआ था।

तभी हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए। वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है।

भारतीय वायुसेना के अनुसार मिग -21 बाइसन विमान ने आज सुबह मध्य भारत के एक एयरबेस से कॉम्बैट ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी. जिसके कुछ ही देर बाद यह फाइटर जेट क्रैश हो गया।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि हमने इस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता को खो दिया है। आगे कहा गया कि वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

एयरफोर्स की ओर से बताया गया कि दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...