भाजपा नगर निगमों में चुन कर आये पार्षदों पर दवाब बना कर उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए लगी- कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर नगर निगमों के नव निर्वाचित पार्षदों पर दवाब बनाने का आरोप लगाते हुए पार्षदों के किसी भी जोड़तोड़ के किसी भी प्रयास के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि कांग्रेस इसे सहन नही करेगी।उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा इन चार नगर निगमों में चुन कर आये पार्षदों पर दवाब बना कर उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए जोड़तोड़ में लगी है।
राठौर ने आज यहां कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई भी विश्वास नही है।लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करना,जनमत की चोरी करना भाजपा की आदत है। राठौर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने अपने पक्ष में जिस प्रकार जनमत को चुराया था,उसे देख कर ही कांग्रेस ने नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि इन चुनावों में दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन चुनावों से पहले अपनी पार्टी की लोकप्रियता की बड़ी बड़ी डींगें हांकते नही थकते थे जो अब सारी हकीकत चुनाव परिणाम के बाद सबके सामने आ गई है।
राठौर ने मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं को आगाह किया है कि वह लोगों को भ्रमित करने की कोशिश न करें और न ही जमानत का अपमान।उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को प्रदेश में अब अपनी हार खुले मन से स्वीकार कर लेनी चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में भरे जाएंगे प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माना

हिमखबर डेस्क  विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत...