दादा ने पोते पर चला दी गोली, हालत गंभीर; मंडी जिले की घटना; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पारिवारिक कलह की वजह से एक दादा ने अपने 22 वर्षीय पोते उमेश कुमार पर बंदूक से फायर कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रिंज गांव निवासी भादरू राम घर पर अकेले मौजूद थे जबकि अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। रात करीब 8 बजे अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर दूर फेंक दी और घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया। भादरू राम के पास बंदूक आत्मरक्षा के लिए थी और इसका लाइसेंस वर्ष 2004 में जारी हुआ था।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...