हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आयोजित ‘लिमिटेड डायरैक्ट रिक्रूटमैंट टैस्ट 2025-26’ का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा विभाग में टीजीटी (आर्ट्स, नॉन-मैडीकल, मैडीकल, संस्कृत, हिंदी), जेबीटी और ड्राइंग मास्टर के कुल 1427 पदों को भरा जा रहा है।

बोर्ड ने 22 फरवरी को आयोजित इस परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया है। अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर अपना व्यक्तिगत परिणाम लॉगिन करके देख सकते हैं।

इस विशेष भर्ती प्रक्रिया में एसएमसी नीति के तहत स्कूलों में सेवाएं दे रहे अनुभवी शिक्षकों ने भाग लिया था। कुल 1437 आवेदकों में से 1433 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग टैस्ट में शामिल हुए थे।

निदेशालय उच्च शिक्षा की मांग पर आयोजित इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं सुनिश्चित करना और शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मैरिट पूरी तरह से निर्धारित कड़े मानकों और निष्पक्षता के आधार पर तैयार की गई है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के बोल 

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ‘लिमिटेड डायरैक्ट रिक्रूटमैंट टैस्ट 2025-26 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षा विभाग में टीजीटी, जेबीटी और ड्राइंग मास्टर के कुल 1427 पदों को भरा जा रहा है। इसमें आर्ट्स, मैडीकल, नॉन-मैडीकल सहित हिंदी और संस्कृत विषयों के शिक्षक भी शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...