भाजपा खारे पानी की तरह जिसे कोई पी नही सकता- किरण धान्टा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा ने चार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बधाई दी है।उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद व कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व से प्रदेश में कांग्रेस बड़ी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नेताओं व मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया।
इस दौरान पार्टी प्रवक्ता कुशल जेठी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अंदर किसी को भी बोलने की कोई स्वतंत्रता नही है।उन्होंने कहा कि उन्होंने 40 सालों तक  भाजपा की सेवा की,पर अंत मे उन्हें कांग्रेस का दामन थामना पड़ा।उन्होंने कहा कि भाजपा अब खारे पानी की तरह हो गई है जिसे कोई पी नही सकता।उन्होंने कहा कि राम की बड़ी बड़ी बातें करने वाली भाजपा पहले एकबार रामचरित मानस को तो पड़ ले।
प्रदेश में जयराम सरकार की आलोचना करते हुए जेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने इन साढ़े तीन सालों में विकास की बड़ी बड़ी बातें करते है।उन्होंने उनसे कोई साढ़े तीन विकास के वह कार्य बताने को कहा जो उन्होंने अपने इस कार्यकाल में किये हो।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रटाचार और अपराध बढ़ा है।नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नही है।
जेठी ने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल पर भ्रष्टाचार का मामला कोर्ट में था,पर सरकार ने इस मामले को वापिस ले लिया।उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ठचार को सरकार का पूरा सरंक्षण है। जेठी ने कहा कि चार नगर निगमों में हुए चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।उन्होंने कहा कि सोलन व पालमपुर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है जबकि भाजपा को केवल एक जगह ही जीत हासिल हुई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किस आधार पर भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मुख्यमंत्री की हार हुई है।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सरकार ने सरकारी मशीनरी का खुल कर दुरपयोग किया।आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया,बाबजूद इसके इन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों व जन विरोधी निर्णयों से परेशान हो चुके है और लोगों ने अब इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।
पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा,कुशल जेठी के अतिरिक्त कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर खांड, वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...