भाई-भाभी का मर्डर, नगरोटा बगवां के जसौर गांव में जमीनी विवाद के चलते सनसनीखेज वारदात

--Advertisement--

नगरोटा बगवां – व्यूरो रिपोर्ट

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। नगरोटा के पास लगते गांव जसौर में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भावी को गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह मर्डर हुआ है।

छोटे भाई ने दोपहर को अपने बड़े भाई जो कि सरकारी नौकरी में कार्यरत थे, उन्हें गोली मार दी और भावी को भी मौत के घाट उतार दिया। मृतक दंपति की दो बेटियां हैं, जिसमें से एक 14 साल और एक नौ साल की है। इस दुखद घटना में दो परिवार उजड़ गए हैं।

बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही धर्मशाला से भी फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, ताकि सुबूत जुटाए जा सकें।

आरोपी दीपक कुमार पुत्र मुंशी राम वार्ड एक का निवासी है और अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है। उसने अपने बड़े भाई विपिन कुमार, जो कि जमानाबाद स्कूल में बतौर लेक्चरर पद पर कार्यरत थे और भाभी रमा देवी जो कि गृहिणी हैं।

बुधवार दोपह जमीनी वाद विवाद के चलते अपनी राइफल से गोली मार दी। गोलियां लगने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी थाना नगरोटा व तहसीलदार नगरोटा विपिन कुमार जी मौका पर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...