बद्दी में दस लाख बटोर इन्वेस्टमेंट कंपनी फरार; आरडी और डीडी खाते के नाम पर खाताधारकों को लगाया चूना, रातोंरात आफिस गायब

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लोगों को आरडी और डीडी खाते के नाम पर लाखों का चूना लगाकर एक इन्वेस्टमेंट कंपनी रातों रात सामान समेट कर फरार हो गई। पुलिस ने खाताधारकोंं की शिकायत के आधार पर धारा-406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना बद्दी में बलजिंद्र सिंह निवासी ग्राम कर्णपुर तहसील कालका सहित अन्यों ने सहर्ष निधि लिमिटेड के खिलाफ दी शिकायत में कहा कि उक्त कंपनी का चंडीगढ़ व शिमला में मुख्य कार्यालय बताए गए है, जबकि इसक ी एक शाखा बद्दी के बिग बी कांप्लेक्स में खोली गई थी।

जहां लोगों ने डीडी और आरडी खाते खुलवाए और निरंतर पैसे जमा करवाते रहे। खाताधारकों के मुताबिक कंपनी प्रबंधन ने एक वर्ष के बाद छह प्रतिशत ब्याज के साथ हमें पैसा वापस लौटाने की बात कही थी। जब अवधि पूरी हुई और खाताधारक पैसे वापस मांगने लगे तो कंपनी के कर्मी टाल मटोल करने लगे।

खाताधारकों द्वारा दवाब बनाए जाने के बाद कंपनी के कर्मियों ने उन्हें चेक थमाए, लेकिन चेक बाउंस हो गए । इसी बीच कंपनी ने रातोंरात बद्दी ऑफिस का सारा सामान समेटा और फरार हो गए।

जिस पर पुलिस थाना बद्दी में भा0द0स0 की धारा 420 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी कर्मियों की पहचान (1) अतुल कुमार निवासी मोहाली, पंजाब, (2) अजय कुमार शर्मा व (3) अंकज शर्मा निवासी चण्डीगड़ के तौर पर हुई है। मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...