बद्दी पुलिस त्योहारी सीजन में सुरक्षा और वातावरण को करेगी मजबूत – एसएसपी मोहित चावला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र के निवासियों और आगंतुकों के लिए त्यौहारी सीजन के दौरान सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के सख्त उपाय की है। बद्दी पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बलों और निगरानी प्रौद्योगिकी के माध्यम से कानून और व्यवस्था को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है ताकि त्यौहारी सीजन में आम जनता व किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर चैबीसों घण्टे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

मोहित चावला, आई0पी0एस0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा इन सुरक्षा उपायों की महत्ता को जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। हम पूरी तरह से शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और ये अतिरिक्त उपाय हमारे प्रयासों को और भी मजबूत करेंगे”

निवासियों और आगंतुकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान बद्दी पुलिस के साथ सहयोग करें, सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें, और संदेहपूर्ण गतिविधियों की सूचना तुरन्त दें ताकि त्योहारी सीज़न को सुरक्षित और हादसा मुक्त बनाया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें पुलिस नियन्त्रण कक्ष के न0 01795-271358, 76509-18851.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...