भगवान बाल्मीकि के आदर्शों का अनुसरण कर जीवन के लक्ष्य को करें हासिल-पवन काजल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कांगड़ा के वार्ड न. 4 में वाल्मिकी सभा जिला कांगड़ा द्वारा वाल्मिकी प्रकट उत्सव के उपलक्ष पर विधायक पवन काजल मुख्याथिति के तौर पर पहुंचे। उनका स्वागत जिला कांगड़ा बाल्मिकी सभा जिलाध्यक्ष राजकुमार कालरा द्वारा किया गया। पिछले कल से 24 घंटे लगातार चलने वाले रामायण पाठ का आज सुबह समापन हुआ। जिसके बाद वाल्मिकी सभा द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों, विधायक पवन काजल, अजय वर्मा, सुमन वर्मा, वार्ड न. 4 पार्षद अनुराधा, सुरूप, सुनील बोता, जिला कांगड़ा के समस्त क्षेत्रों से आए वाल्मिकी सभा के प्रमुख व्यक्तियो, वाल्मिकी सभा महिला मंडल को सम्मानित किया गया।

इस खास अवसर पर पूर्व विधायक पवन काजल ने वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा बनाए जा रहे मंदिर के शेष बचे कार्य के दौरान अपना पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा की वह सभा के साथ है। वाल्मिकी मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर का गुबंद बनना, मंदिर के रास्ते में टाइल्स पड़ना अभी बाकी है। इस दौरान आए हुए व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। आज देर शाम वाल्मिकी प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर वाल्मिकी मंदिर में होने वाले भजन कार्यक्रम में मास्टर सलीम के बेटे शादिल सलीम, वाइस ऑफ पंजाब विजेता गौरव कौंडल, बेस्ट फीमेल सिंगर सोनम चौधरी, मशहूर गायक कुमार साहिल अपनी प्रस्तुति देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...