ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रागपुर ने राशन किट बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

--Advertisement--

Image

प्रागपुर, आशीष कुमार 

आज पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी जसवां प्रागपुर ने सादगी के साथ उनका जन्म दिन , कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारों के घरों में जा कर उन्हें फल-फरूट, दवाई, मास्क, सैनेटीज़र और राशन कीटस बांटकर मनाया।

 

जन्मदिन के मौके पर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी(महिला) जसवां प्रागपुर की अध्यक्षा अनुराधा ठाकुर तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम नांगला अपने साथियों के साथ कोरोना बिमारी से ग्रसित परिवारों के घर में गए , उन्हें जरुरी सामग्री आवंटित की, उनका कुशलक्षेम जाना। उसके बाद वे कोरोना बिमारी से मृत व्यक्तियों के परिवारों से मिले , उन्हें सांत्वना दी व ढांढस बंधाया।

 

इस के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं मनरेगा में लगे साथियों से मिले उन्हें मास्क व सिनेटाईजर बांटे। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मनरेगा के कार्य के बारे में बताया और मनरेगा में काम करने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं उनपर राेशनी डाली।

अनुराधा ठाकुर ने बताया कि मनरेगा कांग्रेस सरकार के समय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दिया हुआ भारतवासियों के लिए नायाब तोहफा है जिससे आज पुरुष हो या महिला, हर कोई आत्मनिर्भर है । इस मनरेगा ने कैरोना महामारी में , भुखमरी से लोगों लोगों बचाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...