ब्लेड से बैग काट कर बुजुर्ग दंपती के उड़ाए 40 हज़ार, CCTV में कैद हुई घटना

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 07 सितंबर – अनिल कपलेश

जिला मुख्यालय हमीरपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती के सरेआम 40 हजार रुपये चोरी हो गए। बाजार में घूम रही प्रवासी महिलाओं ने बड़ी चालाकी से तेजधार ब्लेड से बैग काटकर नोटों के बंडल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की पहचान राजेंद्र पराशर और रूमा देवी पराशर निवासी वार्ड नंबर तीन प्रतानगर हमीरपुर के रूप में हुई है।

सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा में पैसे निकालने पहुंचा था। दंपती ने बैंक से 40 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद एक दुकान पर गए। दंपती को बैंक से पैसे निकालते हुए प्रवासी महिलाओं के गिरोह ने देख लिया था, जो बुजुर्ग दंपती का पीछा करते रहे।

जैसे ही दंपती ने दुकान के भीतर प्रवेश किया, तो प्रवासी महिलाएं भी दुकान के भीतर घुस आई। दो महिलाएं दुकानदार से बात कर उनको उलझाती रही, जबकि एक प्रवासी महिला ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के कंधे से लटके कपड़े के बैग पर तेजधार ब्लेड से कट लगाया और नोटों का बंडल निकाल लिया।

इसका पता काफी देर तक शिक्षक दंपती को नहीं लगा। जैसे ही दंपती बाजार में कुछ दूर पहुंचा तो थैला कटा हुआ पाया। जब थैले की जांच की तो नकदी गायब पाई। इसकी सूचना उन्होंने अपने बेटे अनूप पराशर को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर तुरंत आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। तभी एक दूध उत्पाद की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात सामने आ गई। इसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश देकर प्रवासी महिलाओं के गिरोह को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। हमीरपुर शहर में कई दिनों से प्रवासी महिलाओं का गिरोह घूम रहा है।

उधर, एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...