ब्रेकिंग: कांगड़ा में बदली स्कूलों की टाइमिंग, डीसी ने जारी की अधिसूचना, सोमवार से आर्डर होंगे इम्पलीमेंट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

कांगड़ा में लगातार बढ़ रही गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर अब जिलाधीश कांगड़ा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुये स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा फेरबदल किया है।

अब स्कूल साढ़े 9 की बजाय पौने आठ बजे खुलेंगे और तीन बजे बन्द होने की बजाय 1 बजे बन्द होंगे, ताकि दोपहर एक बजे के बाद पड़ने वाली कड़ाके की गर्मी से बच्चों को झुलसने से बचाया जा सके।

Schools Timing

जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ये बड़ा फ़ैसला लिया है। उन्होंने तमाम निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश पारित करते हुये कहा कि 23 मई के बाद तमाम स्कूल सुबह पौने 8 बजे खोले जाएं और 1 बजे बन्द हों।

क्योंकि दोपहर 1 बजे के बाद ही बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ती है जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। इसलिये ये फैसला लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने वालों के ख़िलाफ़ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...